HomeUncategorizedबलरामपुर--

बलरामपुर–

मिशन शक्ति अभियान का आयोजन कर एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के छात्र/ छात्राओं को पुलिसिंग कार्यप्रणाली का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण।

(बलरामपुर ) मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के छात्राओं को थाना कोतवाली नगर की पुलिसिंग कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक को0 नगर मनोज सिंह ,महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा* एवं उपनिरीक्षक शंभू नाथ* द्वारा छात्राओं को थाना स्तर पर मिशन शक्ति केंद्र* पर प्राप्त होने वाले जनशिकायत प्रार्थना-पत्रों की समीक्षा एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही महिला आवेदिकाओं के लिए थाना परिसर में उपलब्ध बैठने की व्यवस्था एवं पेयजल सुविधा के बारे में बताया गया।
इसके अतिरिक्त थाना कार्यालय में नियुक्त समस्त कर्मचारियों का परिचय कराते हुए छात्राओं का पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, यातायात नियमों* आदि विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश शासन की प्रमुख हेल्पलाइन संख्याओं की जानकारी दी गई-
👉 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
👉 1090 – वूमेन पावर लाइन
👉 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
👉 1930 – साइबर हेल्पलाइन
👉 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
👉 108 – एम्बुलेंस सेवा
👉 102 – स्वास्थ्य सेवा

कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र/ छात्राओं को कानून व्यवस्था के पालन एवं समाज में मिशन शक्ति जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
12 %
3.5kmh
0 %
Fri
30 °
Sat
31 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!