HomeUncategorizedनीतीश सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 71 IPS अधिकारियों का तबादला, गोगरी...

नीतीश सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 71 IPS अधिकारियों का तबादला, गोगरी को मिली नई डीएसपी साक्षी कुमारी

खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल को भी नया पुलिस नेतृत्व मिला है। 71 IPS अधिकारियों का तबादला, गोगरी को मिली नई डीएसपी साक्षी कुमारी

🛑BIG BREAKING :- नीतीश सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 71 IPS अधिकारियों का तबादला, गोगरी को मिली नई डीएसपी साक्षी कुमारी |

खबर विस्तार से :-

09-01-2026 ( शुक्रवार )

खगड़िया ( बिहार )

बिहार झारखण्ड न्युज डेस्क |

रिपोर्ट :- पत्रकार अभिजीत झा

पटना। बिहार की नीतीश सरकार ने शुक्रवार, 9 जनवरी को राज्य स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस महकमे में व्यापक तबादले किए हैं। सरकार ने एक साथ 71 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का संकेत मिलता है।इस बड़े फेरबदल के तहत खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल को भी नया पुलिस नेतृत्व मिला है। आईपीएस अधिकारी साक्षी कुमारी को गोगरी का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) नियुक्त किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्र में पुलिस प्रशासन से नई सक्रियता और सख्ती की उम्मीद की जा रही है।सरकार के इस फैसले को आगामी समय में कानून-व्यवस्था को बेहतर करने, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें कई जिलों के पुलिस कप्तान, वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं।गोगरी में नई डीएसपी के रूप में साक्षी कुमारी की तैनाती को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासनिक हलकों में सकारात्मक चर्चा है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण, पुलिस-पब्लिक समन्वय और कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।बहरहाल, नीतीश सरकार का यह बड़ा तबादला आदेश बिहार पुलिस प्रशासन में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में जिलों की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर साफ नजर आएगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
34.3 ° C
34.3 °
34.3 °
25 %
1.3kmh
78 %
Fri
34 °
Sat
44 °
Sun
45 °
Mon
45 °
Tue
43 °

Most Popular

error: Content is protected !!