HomeUncategorizedसोहावल: नवजात मौत मामले में सख्त कार्रवाई, साहू मेडिकल सेंटर की ओटी-पैथोलॉजी...

सोहावल: नवजात मौत मामले में सख्त कार्रवाई, साहू मेडिकल सेंटर की ओटी-पैथोलॉजी सील, आईपीडी पर रोक।

अयोध्या। सोहावल स्थित साहू मेडिकल सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही के गंभीर आरोपों को सही मानते हुए कड़ी कार्रवाई की है। नवजात शिशु की मौत से जुड़े मामले में अस्पताल की ओटी और पैथोलॉजी सील कर दी गई है, जबकि आईपीडी में नए मरीजों की भर्ती पर तत्काल रोक लगा दी गई है।
यह कार्रवाई सम्पूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत के आधार पर हुई। रुदौली तहसील के अमराई गांव निवासी विवेक चौहान ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 26 दिसंबर को उनकी पत्नी को साहू मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई। शिकायत में सवाल उठाने पर मारपीट का भी आरोप लगाया गया है।
डीएम के निर्देश पर बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। जांच में पैथोलॉजी बिना अनुमति संचालित, ओटी में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण में गंभीर खामियां, तथा मरीजों और डॉक्टरों से जुड़े कोई अभिलेख उपलब्ध न होना सामने आया।
डॉ. चौधरी ने बताया कि पूर्व में भी इस सेंटर पर कार्रवाई हो चुकी है। सुधार न होने के चलते इस बार कड़ी कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
25 ° C
25 °
25 °
20 %
2.6kmh
6 %
Fri
30 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!