HomeUncategorizedबलिया-

बलिया-

रिपोर्टर -संतोष कुमार

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा। कलेक्ट्रेट में जमकर किया धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी।

बलिया – सरकार विकास को लेकर हर संभव कोशिश कर रही है। ताकि उत्तर प्रदेश हर मायने में आगे रहे। वहीं बलिया कलेक्ट्रेट में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र के नेतृत्व में गंगा नीलामी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया गया। सुरेंद्र सिंह ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि जबरिया मछुआरों के खिलाफ गंगा की नीलामी कर दी गयी है। नतीजन बलिया के मछुआरे भुखमरी के कगार पर आ जायेंगे। बताया गंगा की नीलामी होने से लगभग 3 लाख मछुआरों की जीविका पर संकट है। उन्होंने मांग किया कि तत्काल नीलामी को खत्म किया जाए।

भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा सनातन की बात करती है और यहां के अधिकारी गंगा को ही नीलम कर दिए जो आज तक कभी नही हुआ। नीलामी को निरस्त करने के लिए पूर्व में भी डीएम से गुहार लगाई थी लेकिन कोई सुनवाई नही होता देख आज फिर बड़ी संख्या में मलाह व मछुआरों की समस्या लेकर डीएम दरबार पहुंचे। इस दौरान जमकर जिम्मेदार अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई और सिटी मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपते हुए चेतवानी दी कि अगर नीलामी निरस्त नही हुआ तो यही अनशन पर बैठूंगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
11.3 ° C
11.3 °
11.3 °
44 %
2.2kmh
18 %
Mon
11 °
Tue
26 °
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
27 °

Most Popular

error: Content is protected !!