HomeUncategorizedभाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा।

भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा।

रिपोर्ट आशीष कसौधन

उतरौला(बलरामपुर) स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए हर घर तिरंगा अभियान पर जोर देते हुए आज उतरौला तहसील के दुखहरण नाथ मंदिर से भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा के अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आगाज किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेते हुए भारत माता की जय, वन्दे मातरम् जैसे गगन भेदी नारों से पूरे उतरौला शहर को गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा का भ्रमण पूरे नगर में होते हुए श्यामप्रसाद मुखर्जी चौराहे पर पहुंच कर वहां लगे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समाप्त किया गया।


इस तिरंगा यात्रा के दौरान भारी संख्या में पुरुष ,महिलाएं एव बच्चे शामिल थे,देश भक्ति गीतों के बीच आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए पूरे उत्साह और उमंग से भरपूर नज़र आ रहे थे। नगर के गांधी पार्क में पहुंचने के बाद आजादी में महात्मा गांधी के योगदानों को याद करते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा,अनूप गुप्त ,देवानंद गुप्त आदि ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया ।विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य,प्रत्येक भारतीय आजादी में अपनी प्राणों की आहुति देने वीर जवानों के कुर्बानियों को याद करते हुए राष्ट्र का प्रतीक भारतीय ध्वज को अपने घरों पर लगाए। इस तिरंगा यात्रा
में नगर अध्यक्ष फणींद्र गुप्त,रोहित गुप्त,के के गुप्त, सीबी माथुर,संतोष श्रीवास्तव,ब्लाक प्रमुख महिपाल चौधरी,राकेश तिवारी,रूपेश गुप्त, भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप वर्मा, ओम प्रकाश गुप्त, महेश गुप्त,प्रमोद जायसवाल,देवानंद गुप्त सहित उपजिलाधिकारी अभय सिंह,प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
11.3 ° C
11.3 °
11.3 °
44 %
2.2kmh
18 %
Mon
11 °
Tue
26 °
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
27 °

Most Popular

error: Content is protected !!