जोगेन्द्र कल्याण संवाददाता

सहारनपुर ।

रोहित घई जिलाध्यक्ष व संजीव गक्खड़ बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष

सहारनपुर – आज पश्चिमी उतर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की चुनावी बैठक बाजोरिया रोड स्थित सभागार में संपन्न हुई , बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल जी उपस्थित रहे। बैठक में। सर्व सम्मति से रोहित घई को व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष व संजीव गक्खड़ को महानगर अध्यक्ष चुना गया ।सुनील ठाकुर व विनीत कर्णवाल को महानगर महामंत्री, सुनील शर्मा व नीरज अरोरा को जिला महामंत्री, मत्तीश्वर चांदना जिला प्रभारी, सचिन घई महानगर कोषाध्यक्ष, अंशुल गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष,अरुण गंज्ञान महानगर चेयरमैन ,संयम सेठी युवा अध्यक्ष ,चिराग गुप्ता महानगर युवा अध्यक्ष, सार्थक वालिया व तनुज शर्मा जिला युवा महामंत्री , अमित खेड़ा युवा कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। चुनावी बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा व्यापारी वर्ग पूरे प्रदेश में GIS सर्वे का विरोध करता है उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग देश की रीढ़ की हड्डी है, व्यापारी जो टैक्स देता है उससे सरकारें चलती है। व्यापारी देश को दिशा और दशा देता है उन्होंने प्रदेश सरकार से व्यापारी कल्याण आयोग को गठित करने की मांग की है। उन्होंने शिक्षकों की भांति व्यापारियों के लिए भी विधान परिषद व राज्य सभा की सीटों को आरक्षित करने की मांग की। इनके अतिरिक्त बैठक को जिलाध्यक्ष रोहित घई, महानगर अध्यक्ष संजीव गक्खड़, प्रदेश संगठन मंत्री विवेक चावला, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मोनिका यादव, दीपिका गौड़ ,पूजा पाल, सुनील राणा, सुनील शर्मा, राजेश राणा , राजकुमार बत्रा , आदि ने संबोधित किया। बैठक में। विजय सैनी, अंकित अरोरा, प्रवेश कंबोज,मिखाईल मल्होत्रा, गौरव बत्रा,राव साजिद, प्रिंस परुथी,गौरव शाह पंकज डावर, सुनील नागपाल, मोहित पुरी,राकेश सिकरी, दीपक सलूजा , राजेश चुग ,शेखर सचदेवा , जितेंद्र खुराना सचदेवा,अरविंद आहूजा विवेक गगनेजा,हरि ओम कालरा, अंकित गाबा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
27.5 ° C
27.5 °
27.5 °
80 %
1.9kmh
100 %
Sun
27 °
Mon
29 °
Tue
27 °
Wed
31 °
Thu
28 °

Most Popular

error: Content is protected !!