लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में किया विरोध प्रदर्शन।

सोनभद्र -पूरे जनपद में खराब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस ने आज जिला अस्पताल सोनभद्र में विरोध प्रदर्शन किया हैं। जिला अस्पताल की बदहाली और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अगुवाई मे विरोध प्रदर्शन करते हुए बीजेपी सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो ज़िले भर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज के बजाय परेशानी मिल रही है, मशीनें खराब हैं, और मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजकर उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

सोनभद्र के जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार बोलबाला है जिसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। मशीनें तीन-तीन दिन से खराब हैं, और दूर-दराज़ से आने वाले मरीज जांच तक नहीं करवा पा रहे। कांग्रेस जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार से मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजा जा रहा है, जहां उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। अगर यहां के स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक जनता के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो जायेगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
22.7 ° C
22.7 °
22.7 °
79 %
2.5kmh
13 %
Sun
23 °
Mon
28 °
Tue
27 °
Wed
28 °
Thu
28 °

Most Popular

error: Content is protected !!