HomeUncategorizedअयोध्या में नॉनवेज की डिलीवरी पर रोक,राम मंदिर क्षेत्र के होटल-होम स्टे...

अयोध्या में नॉनवेज की डिलीवरी पर रोक,राम मंदिर क्षेत्र के होटल-होम स्टे को चेतावनी, पकड़े जाने पर लायसेंस होगा निरस्त।

रिपोर्टर -शिवदयाल

अयोध्या में राम मंदिर और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के पास नॉनवेज की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। ये आदेश ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर भी लागू किया गया है। इस संबंध में होटल, दुकानदार और ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने वाली कंपनियों को अवगत करा दिया गया है। उन्हें चेतावनी दी गई है। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की बात कही गई है।इस आदेश के आने के बाद से फिर से बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इस आदेश के पक्ष में तो कुछ लोग विरोध में खड़े हो गए हैं। उनका कहना है कि उन्हें क्या खाना है और क्या नहीं, ये तय करने का अधिकार किसी और को नहीं, सिर्फ उन्हें है। वहीं कई लोग इस आदेश का स्वागत कर रहे हैं।सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया- राम मंदिर और इसके आस पास नॉनवेज की बिक्री पर पहले से रोक है। लेकिन कुछ होटल, गेस्ट हॉउस और होम स्टे वाले इसका पालन नहीं कर रहे हैं। शिकायत मिली थी कि यहां पर आने वाले पर्यटकों को ऑनलाइन नॉनवेज मंगाकर परोसा जा रहा है। इसलिए अब राम मंदिर और इसके आस पास के क्षेत्र में नॉनवेज की ऑनलाइन डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है।8 जनवरी को होटल, गेस्ट हॉउस, होम स्टे और ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने वाली कंपनियों को आदेश से अवगत करा दिया गया है। नियम तोड़ने पर होटल मालिक और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
66 %
0.7kmh
100 %
Mon
29 °
Tue
37 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!