HomeUncategorizedजिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थल का भ्रमण कर आलेख्य मतदाता सूची...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थल का भ्रमण कर आलेख्य मतदाता सूची का किया भौतिक सत्यापन

18 जनवरी को सभी बूथों पर आलेख्य मतदाता सूची वाचन—व्यापक प्रचार के निर्देश

पात्र नागरिकों का नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म-06 भरवाने के निर्देश

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गणना प्रक्रिया के उपरांत जनपद में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा विधानसभा बलरामपुर के अंतर्गत रैंडम आधार पर मतदेय स्थल 264 प्राथमिक विद्यालय गोंदीपुर में आलेख्य मतदाता सूची का सत्यापन किया गया।


इस दौरान उन्होंने ग्राम का भ्रमण कर ग्रामवासियों से वार्ता की तथा आलेख्य मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन भी किया।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि पात्र नागरिकों से फॉर्म-06 भरवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दिनांक 18 जनवरी, 2026 को जनपद के समस्त 1805 मतदान स्थलों पर संबंधित बी.एल.ओ. द्वारा आलेख्य मतदाता सूची का वाचन (पढ़कर सुनाया जाना) किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची वाचन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि दिनांक 17 , 18 ,31 जनवरी एवं 01 फरवरी, 2026 को दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाने को विशेष तिथियां निर्धारित की गई हैं।

निर्धारित विशेष अभियान तिथियों में जनपद के सभी 1805 मतदेय स्थलों पर हेल्प डेस्क स्थापित कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। नागरिकों की सुविधा हेतु फार्म 6, 7 एवं 8 की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई जाएगी।
अधिकाधिक नागरिक उपस्थित होकर अपना नाम मतदाता सूची में जांच सकें तथा आवश्यकतानुसार दावा/आपत्ति दर्ज करा सकें।

इस दौरान संबंधित बीएलओ व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
47 %
1.4kmh
5 %
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
41 °
Sat
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!