HomeUncategorizedबलरामपुर-मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में ऋण वितरण शिविर...

बलरामपुर-मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में ऋण वितरण शिविर आयोजित

जिलाधिकारी ने 18 लाभार्थियों को सौंप चेक एवं ऋण स्वीकृति पत्र एवं 50 आवेदनों को मिली मंजूरी

जनपद में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन द्वारा लाभार्थियों को चेक एवं ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

18 लाभार्थियों को मिला ऋण स्वीकृति पत्र

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना अंतर्गत चयनित 18 लाभार्थियों को जिलाधिकारी द्वारा चेक एवं ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इनमें मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, टेंट हाउस, कार वॉशिंग सहित विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़े युवाओं को आर्थिक सहयोग दिया गया, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन कर सकें।

50 आवेदनों को मिली स्वीकृति

शिविर के दौरान जनपद की विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा लगभग 50 लाभार्थियों के ऋण आवेदन स्वीकृत/वितरित किए गए। यह पहल युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक बलरामपुर श्री अमित कुमार, उपायुक्त उद्योग श्री रवि कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक श्री पंकज यादव, मुख्य प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया श्री रवीन्द्र सिंह, जिला समन्वयक पंजाब नेशनल बैंक श्री नितेश कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न बैंक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
72 %
5kmh
0 %
Tue
29 °
Wed
45 °
Thu
44 °
Fri
39 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!