Homeप्रदेशपटना दरिंदगी कांड ,SIT की जांच पर भरोसा नहीं, CBI को सौंपे...

पटना दरिंदगी कांड ,SIT की जांच पर भरोसा नहीं, CBI को सौंपे केस’, मुकेश सहनी ने PM मोदी को लिखा पत्र |

मुख्य मांग: --CBI जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई।

पटना ( बिहार ) |

18-01-026 ( रविवार )

बिहार – झारखण्ड न्युज डेस्क |

रिपोर्ट :- वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत झा |

पटना ( बिहार ): — राजधानी पटना में नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ हुई कथित यौन हिंसा और उसकी संदिग्ध मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सहनी ने मामले में राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे तुरंत केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) को सौंपने की मांग की है।​”बेटियां हॉस्टल में भी सुरक्षित नहीं”​प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मुकेश सहनी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस हृदयविदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “अगर एक पढ़ने वाली छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में भी सुरक्षित नहीं है, तो यह पूरे शासन-प्रशासन के लिए एक गंभीर चेतावनी और शर्म की बात है।”​पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल​मुकेश सहनी ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की जांच पर अविश्वास जताते हुए पत्र में लिखा है कि:​पुलिस प्रशासन लगातार अपने बयान बदल रहा है, जिससे तथ्यों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।​जांच की दिशा को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है और पुलिस से भरोसा उठ चुका है।​वर्तमान परिस्थितियों में केवल SIT (विशेष जांच दल) की जांच पर्याप्त नहीं लगती।​CBI जांच और त्वरित न्याय की मांग​सहनी ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि जांच को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए इसे CBI के हवाले किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनकी पार्टी अंतिम समय तक संघर्ष करेगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
66 %
0.7kmh
100 %
Mon
29 °
Tue
37 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!