Homeप्रदेशपटना में छात्राओं को देह व्यापार के जाल में फँसाने वाला बड़ा...

पटना में छात्राओं को देह व्यापार के जाल में फँसाने वाला बड़ा रैकेट सक्रिय: सोशलिस्ट पार्टी इंडिया बिहार प्रदेश का बड़ा दावा |

सभी सरकारी व निजी हॉस्टलों के रिसेप्शन और सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह के रैकेटों से सावधान करने वाले पोस्टर/नोटिस लगाना अनिवार्य हो।

‘गरीब छात्राओं को आर्थिक प्रलोभन देकर बनाया जा रहा निशाना; धनंजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख जाँच की माँग की है |

पटना ( बिहार ) |

5 जनवरी 2025

रिपोर्ट: अभिजीत झा (स्टेट हेड), बिहार-झारखण्ड-बंगाल ||

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार सिन्हा ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पटना में सक्रिय देह व्यापार के संगठित रैकेट की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उनका दावा है कि उच्च शिक्षा के लिए पटना आने वाली कम उम्र की गरीब लड़कियों को सोची-समझी साजिश के तहत इस दलदल में धकेला जा रहा है।

धनंजय सिन्हा के अनुसार,सुनियोजित नेटवर्क के तहत पिछले 5-10 वर्षों से पटना में एक ऐसा सिंडिकेट काम कर रहा है जिसका नेतृत्व अक्सर महिलाओं के हाथ में होता है। ये महिलाएँ प्राइवेट हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं को आर्थिक लालच देकर बहलाती हैं।

इस रैकेट को चलाने के लिए व्हाट्सएप, वेबसाइटों और विशेष मोबाइल ऐप्स जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर इस्तेमाल हो रहा है, जहाँ छात्राओं की तस्वीरें और रेट ग्राहकों को भेजे जाते हैं।

सोशलिस्ट पार्टी इंडिया बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार सिन्हा ने बड़ा विस्फोट करते हुए बताया है मीडिया बंधुओ को की रिपोर्ट में चिंता जताई गई है कि 12वीं के बाद पटना आने वाली छात्राएं मानसिक रूप से उतनी परिपक्व नहीं होतीं, और एक बार इस धंधे में फंसने के बाद उनके लिए वापसी के रास्ते बंद हो जाते हैं।

श्री सिन्हा ने राजनीतिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा उत्तराखंड की मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू के ‘अपमानजनक बयान’ की निंदा करते हुए सिन्हा ने कहा कि जहाँ बाहरी लोग बिहार का अपमान कर रहे हैं, वहीं राज्य सरकार की चुप्पी चिंताजनक है। उन्होंने सरकार को आत्ममंथन करने की सलाह दी।

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने सरकार से की 5 सूत्रीय मांगें:-

पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए उच्च स्तरीय जाँच तत्काल प्रभाव से एक जाँच कमेटी का गठन किया जाए।

बाहर से आने वाली छात्राओं का रिकॉर्ड रखने और उनकी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए सरकार एक ‘डेडिकेटेड ऐप’ विकसित करे सुरक्षा के दृष्टिकोण से |

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
66 %
0.7kmh
100 %
Mon
29 °
Tue
37 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!