HomeUncategorizedबलरामपुर --

बलरामपुर —

जिले में एल०पी०जी० की पर्याप्त उपलब्धता; गैस एजेन्सियों से होम डिलिवरी जारी ,जिला प्रशासन बलरामपुर।

बलरामपुर – ​जनपद में एल०पी०जी० घरेलू सिलेण्डरों की आपूर्ति उत्तरोत्तर सुचारू एवं सामान्य हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि जनपद में 02 से 03 गैस एजेन्सियों को छोड़कर कहीं भी एल०पी०जी० की कमी नहीं है।यह दावा और स्पष्टीकरण बलरामपुर जिला प्रशासन द्वारा किया गया है।
जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया कि ​जिले की समस्त 39 गैस एजेन्सियों पर घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की कुल पेंडिंग बुकिंग दिनांक 10.04.2026 को 21640, दिनांक 11.04.2026 को 20739 और दिनांक 12.04.2026 को 21644 है।
​घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों का प्रारम्भिक स्टॉक दिनांक 09.04.2026 को 7640, दिनांक 10.04.2026 को 7397, दिनांक 11.04.2026 को 7307 और दिनांक 12.04.2026 को 7254 है। घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद दिनांक 08.04.2026 को 4008 दिनांक 09.04.2026 को 5011, दिनांक 10.04.2026 को 5505 और दिनांक 11.04.2026 को 5339 हुई थी। आज दिनांक 12.04.2026 को 5134 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद हो रही है। दिनांक 10.04.2026 को कुल पेंडिंग बुकिंग 21640 के सापेक्ष 12902 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध थे। दिनांक 11.04.2026 को पेंडिंग बुकिंग 20739 के सापेक्ष 12646 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध थे, जबकि आज दिनांक 12.04.2026 को पेंडिंग बुकिंग 21644 के सापेक्ष 12388 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध हैं। दिनांक 09.04.2026 को 5091 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों का वितरण किया गया था, दिनांक 10.04.2026 को 5222 और दिनांक 11.04.2026 को 5396 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों का वितरण किया गया।

​बैकलॉग को कम करने हेतु राप्ती गैस सर्विस एजेन्सी पर 2 अतिरिक्त लोड। ।

​बलरामपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित श्री बालाजी भारत गैस सर्विस पर दिनांक 12.04.2026 को पेंडिंग बुकिंग 343 है, आज इस एजेन्सी पर 360 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद हुई। इस एजेन्सी द्वारा बुधवार दिनांक 08.04.2026 से होम डिलिवरी आरम्भ कर दी गई है; और बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र के सभी मोहल्लों में होम डिलिवरी की जा रही है। दिनांक 09.04.2026 को 240 सिलेण्डरों की, दिनांक 10.04.2026 को 250 सिलेण्डरों की और दिनांक 11.04.2026 को 260 सिलेण्डरों की होम डिलिवरी की गई थी; और आज बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र में 260 सिलेण्डरों की होम डिलिवरी की जा रही है।
​जिला मुख्यालय पर स्थित राप्ती गैस सर्विस, आनन्दबाग बलरामपुर द्वारा दिनांक 09.04.2026 तक गैस गोदाम से ही वितरण किया जा रहा था। परन्तु दिनांक 10.04.2026 से होम डिलिवरी आरम्भ कर दी गई है। चूंकि रविवार को बॉटलिंग प्लांट बंद रहता है, इसलिए उसके अगले दिन एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आमद नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में एजेन्सी पर विद्यमान बैकलॉग को यथाशीघ्र समाप्त करने के दृष्टिगत बी०पी०सी०एल० के उच्चाधिकारियों से यह अपेक्षा की गई कि दिनांक 11.04.2026 और सोमवार दिनांक 13.04.2026 को 360 घरेलू सिलेण्डरों के 03-03 ट्रक लोड दिये जायें। तत्क्रम में इस एजेन्सी पर आज दिनांक 12.04.2026 को 03 ट्रक लोड के माध्यम से कुल 1080 सिलेण्डरों की आमद हुई है। इस एजेन्सी द्वारा दिनांक 10.04.2026 को 180 और दिनांक 11.04.2026 को 180 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की होम डिलिवरी की गई थी। आज इस एजेन्सी द्वारा 360 घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की होम डिलिवरी कराई जा रही है।
​जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि लोग एल०पी०जी० सिलेण्डरों की पैनिक बुकिंग न करायें; और रिफिल सिलेण्डर बुक कराने के बाद वे गैस एजेन्सियों के गोदाम पर न जायें, ताकि होम डिलिवरी के माध्यम से बुकिंग क्रमानुसार उनके घरों तक घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके।

​सुचारू वितरण के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध

​जनपद बलरामपुर में गैस एजेन्सियों से सुचारू वितरण शुरू कराए जाने के उद्देश्य से 03 जिला स्तरीय अधिकारियों श्री यशवंत मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, श्री संजय कुमार जिला गन्ना अधिकारी और श्री अभिषेक पटेल, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उन्हें तीन-तीन विकासखण्डों में गैस सिलेण्डरों के वितरण की स्थिति का अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सक्रियता के चलते स्टॉक की स्थिति पिछले दिनों की तुलना में और बेहतर हुई है। जनपद में एल०पी०जी० की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन हर नागरिक को सुगमता से एल०पी०जी० सिलेण्डर उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
37.6 ° C
37.6 °
37.6 °
10 %
6.6kmh
0 %
Sun
36 °
Mon
39 °
Tue
40 °
Wed
42 °
Thu
43 °

Most Popular

error: Content is protected !!