HomeUncategorizedबलरामपुर -विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नोटिस पीरियड को लेकर जिला...

बलरामपुर -विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नोटिस पीरियड को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में ईआरओ/एईआरओ की ट्रेनिंग सम्पन्न

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत गणना अवधि में प्राप्त ऐसे फॉर्म, जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है, संबंधित नागरिकों को नियमानुसार नोटिस प्रदान किए जाने हैं।
नोटिस पीरियड की कार्यवाही को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विपिन कुमार जैन के निर्देशन में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) बैठक सम्पन्न कराई गई।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तुलसीपुर में 18 एईआरओ,विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गैसड़ी में 18 एईआरओ ,विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उतरौला में 21 एईआरओ ,विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बलरामपुर में 28 एईआरओ नियुक्त किए गए हैं।
सभी ईआरओ एवं एईआरओ को नोटिस देने की प्रक्रिया, नोटिस पीरियड एवं सुनवाई की कार्यवाही के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग की समस्त गाइडलाइंस के अनुरूप विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
47 %
1.4kmh
5 %
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
41 °
Sat
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!