महिला के साथ गलत इरादे से हमला करने व अपमानित करने के आरोप में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।

रेहराबाजार (बलरामपुर) थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया (अचलपुररूप), निवासी द्वारा थाना रेहरा बाजार में एक लिखित तहरीर दिया गया। तहरीर के अनुसार उनकी पुत्री जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष है उसे बीते 5 जनवरी को सायं काल कुछ लोगों द्वारा उसे बदनियती के इरादे से खेत में ले जाकर छेड़छाड़ किया गया। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी भी दी गई।
तहरीर के आधार पर थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 008/2026 धारा 74/115(2)/352/351(3) BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। विवेचना के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा 2 नामजद अभियुक्तों राजकुमार वर्मा तथा राम सजीवन वर्मा निवासी ग्राम नरैनापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना करते हुए मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।


