पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा किया गया आमजन के समस्याओं की जनसुनवाई।
त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार* द्वारा *पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर* में *जनसुनवाई* के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए *शिकायतकर्ताओं/आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों* को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए गूगल मीट के माध्यम से तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
🔹 प्रत्येक मामले में संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे समयबद्ध, प्रभावी एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
🔹 राजस्व संबंधी मामलों में त्वरित समाधान हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर, संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर, गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण के निर्देश प्रदान किए गए।
📌 यह जनसुनवाई कार्यक्रम आम जन की समस्याओं के निराकरण में पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचायक है


