HomeUncategorizedबलरामपुर -

बलरामपुर –

नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

गौरा चौराहा (बलरामपुर ) थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने लिखित तहरीर दिया कि इकबाल हुसैन उर्फ अकबाल पुत्र बैतुल्ला द्वारा मेरी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।जिसकी घायल दशा को देखते हुये अभिलम्ब जिला महिला चिकित्सालय बलरामपुर बेहतर ईलाज एवं मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया । तथा उक्त घटना के संबंध में मु0अ0सं0 12/26 धारा 65(1)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस0 व ¾(2) पोक्सो एक्ट व 3(1)द,ध/3(2)Va एससी0एसटी0 एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी । पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के द्वारा उक्त दुष्कर्म की घटना में टीम गठित कर शीघ्र अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये । जिसे गौरा से तुलसीपुर जाने वाली रोड पर स्थित भुसैलवा पुल के निकट गिरफ्तारी कर अभियुक्त को दौरान गिरफ्तारी आई चोट के कारण जिला अस्पताल बलरामपुर में दवा इलाज के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करके जेल भेज दिया गया है। । पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मैनें पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया था।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
heavy intensity rain
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
54 %
1.6kmh
100 %
Mon
32 °
Tue
38 °
Wed
30 °
Thu
31 °
Fri
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!