Homeप्रदेशबलिया के एकमात्र खेल मैदान पर संकट, विधायक ललन जी ने डीएम...

बलिया के एकमात्र खेल मैदान पर संकट, विधायक ललन जी ने डीएम को लिखा पत्र, कहा- जनहित में खेल के मैदान को बचाना जरुरी |

"इस मैदान से हजारों लोगों की भावनाएं और स्वास्थ्य जुड़ा है। खिलाड़ियों के भविष्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर यहाँ भवन बनाना उचित नहीं है।" — सदानंद सम्बुद्ध (ललन जी), विधायक |

पटना ( बिहार ) |

बिहार झारखण्ड न्युज डेस्क |

18-01-026( रविवार ) |

रिपोर्ट :- वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत झा |

बेगुसराय ( बिहार ):- बलिया प्रखंड के खिलाड़ियों और स्थानीय निवासियों के लिए एकमात्र खेल के मैदान पर सरकारी भवन निर्माण के प्रस्ताव ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में साहेबपुर कमाल के माननीय विधायक श्री सदानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन जी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बेगूसराय के जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।​क्या है पूरा मामला?​विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बलिया प्रखंड का यह मैदान नगरवासियों, विशेषकर खिलाड़ियों के अभ्यास, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के मॉर्निंग वॉक के लिए एकमात्र सहारा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस मैदान की जमीन पर ‘प्रखंड कार्यालय’ और ‘आवास भवन’ निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।​वैकल्पिक जमीन को नजरअंदाज करने का आरोप​विधायक ललन जी का कहना है कि पूर्व में इस निर्माण कार्य के लिए जानीपुर के समीप वैकल्पिक जमीन की खोज की गई थी। लेकिन स्थानीय प्रशासन उस जमीन को नजरअंदाज कर खेल के मैदान पर ही कब्जा करने की तैयारी में है। विधायक ने इसे ‘जनहित के विरुद्ध’ बताया है।​खबर के मुख्य बिंदु:​एकमात्र विकल्प: बलिया नगरवासियों के पास खेल-कूद और टहलने के लिए इस मैदान के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।​प्रशासनिक चूक: पूर्व में चिन्हित की गई जमीन (जानीपुर के पास) को छोड़कर खेल के मैदान को चुनना तर्कसंगत नहीं है।​विधायक की मांग: डीएम से आग्रह किया गया है कि वे हस्तक्षेप करें और भवन निर्माण के लिए पूर्व में खोजी गई जमीन का ही उपयोग सुनिश्चित करें।​”इस मैदान से हजारों लोगों की भावनाएं और स्वास्थ्य जुड़ा है। खिलाड़ियों के भविष्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर यहाँ भवन बनाना उचित नहीं है।”— सदानंद सम्बुद्ध (ललन जी), विधायक

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
47 %
1.4kmh
5 %
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
41 °
Sat
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!