रिपोर्ट :- अभिजीत झा
स्टेट हेड
06-01-026 ( मंगलवार )
भारत न्युज 24X7 देश की आवाज
बिहार – झारखण्ड प्रदेश डेस्क
पटना/ बिहार :- बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर राज्य में खेलों के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण और नीतिगत विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।भेंट के दौरान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री को राज्य में खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान एवं प्रोत्साहन, खेल अकादमियों के विस्तार तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार के खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर चल रही योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि इससे राज्य और देश का नाम भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन होता है। उन्होंने खेल विभाग को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान खेल विभाग के सचिव श्री महेंद्र कुमार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवींद्रन शंकरण भी उपस्थित रहे। इस मुलाकात को राज्य में खेलों के भविष्य की दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।


