HomeUncategorizedराज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष का जनपद भ्रमण हुआ सम्पन्न।

राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष का जनपद भ्रमण हुआ सम्पन्न।

महिला चिकित्सालय, विद्यालय व कारागार का किया निरीक्षण।

(बलरामपुर)उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी द्वारा आज जनपद भ्रमण के दौरान महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया। उपाध्यक्ष द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधाओं तथा महिला रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए।

इसके पश्चात उपाध्यक्ष द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बलरामपुर देहात का निरीक्षण किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत ट्रैक सूट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
जिला कारागार का निरीक्षण करते हुए महिला बंदियों से संवाद स्थापित किया गया। उन्होंने महिला बंदियों को कारागार में प्राप्त हो रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों हेतु आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध पाई गईं।

इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रदीप कुमार द्विवेदी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी,
शिक्षिका, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बलरामपुर देहात तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
25.8 ° C
25.8 °
25.8 °
51 %
1kmh
56 %
Tue
37 °
Wed
40 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!