Homeप्रदेशराष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ बेगूसराय में उमड़ा अभाविप का 'अनुभव और...

राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ बेगूसराय में उमड़ा अभाविप का ‘अनुभव और ऊर्जा’ का महासंगम |

यह आयोजन मात्र एक मिलन समारोह नहीं है, बल्कि यह पुरानी पीढ़ी के अनुभव और नई पीढ़ी के जोश के बीच प्रेरणा का एक अटूट सेतु है। यहाँ से प्राप्त ऊर्जा राष्ट्रनिर्माण की हमारी यात्रा को और अधिक गति प्रदान करेगी।

बेगुसराय [ बिहार ] |

11-01-026 ( रविवार ) |

बिहार – झारखण्ड न्युज डेस्क |

रिपोर्ट :- अभिजीत झा |

बेगूसराय: राष्ट्रनिर्माण की चेतना से संस्कारित पीढ़ियों का एक ऐतिहासिक और भावुक संगम आज बेगूसराय की धरती पर देखने को मिला। सिंघौल स्थित स्वामी विवेकानंद नगर (हर्ष गार्डेन) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आयोजित ‘पुरातन कार्यकर्ता समागम सह अभिनंदन समारोह’ में परिषद के पुराने और वर्तमान कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।​दिग्गज नेतृत्व की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं का सम्मान​इस समारोह में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री श्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री व विधायक श्री जीवेश मिश्रा, विधायक श्री कुंदन कुमार, श्री संजीव चौरसिया, श्री रजनीश कुमार, श्री रोहित पाण्डेय, श्री सुजीत पासवान एवं कार्यालय मंत्री श्री सुग्रीव रविदास सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।​कार्यक्रम के दौरान उन पुरातन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने दशकों पहले संगठन की नींव को मजबूत करने के लिए अपना पसीना बहाया था। वरिष्ठ नेताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे अभाविप ने उन्हें जीवन जीने की कला और राष्ट्र सेवा का मार्ग दिखाया।​अभाविप, विचारधारा और नेतृत्व की पाठशाला​ समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रहित, अनुशासन और दायित्वबोध की वह सशक्त विचारधारा है, जो निरंतर नेतृत्व गढ़ने का काम करती रही है।

सामाजिक समरसता और आत्मीयता का संदेश​हर्ष गार्डेन के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच की आत्मीयता देखते ही बन रही थी। राजनीति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन होने के बावजूद, सभी नेता एक ‘कार्यकर्ता’ के भाव से पुराने साथियों से गले मिलते और स्मृतियाँ साझा करते नजर आए।​इस समागम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि अभाविप की संस्कारित पीढ़ियां आज भी उसी निष्ठा के साथ भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने के संकल्प के साथ एकजुट हैं।

कार्यक्रम के दौरान उन पुरातन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने दशकों पहले संगठन की नींव को मजबूत करने के लिए अपना पसीना बहाया था। वरिष्ठ नेताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे अभाविप ने उन्हें जीवन जीने की कला और राष्ट्र सेवा का मार्ग दिखाया

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
47 %
1.4kmh
5 %
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
41 °
Sat
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!