HomeUncategorizedलैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार की Rouse Avenue कोर्ट में...

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार की Rouse Avenue कोर्ट में पेशी, पूरे परिवार पर टिकी राजनीतिक नजरें |

दिल्ली में भाइयों की ठंडी मुलाकात, तेजस्वी के सवाल पर भड़के तेज प्रताप |

दिल्ली में आमने-सामने आए तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, औपचारिक बातचीत में दिखी तल्खी लालु के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की |

पटना / दिल्ली |

बिहार झारखण्ड न्युज डेस्क |

09-01-026 ( शुक्रवार )

रिपोर्ट : अभिजीत झा |

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उस वक्त राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव का आमना-सामना हुआ। दोनों नेताओं के बीच संक्षिप्त बातचीत हुई, जिसमें तेजस्वी यादव ने हालचाल पूछा, लेकिन तेज प्रताप यादव के चेहरे पर नाराजगी और तल्खी साफ झलकती नजर आई। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब लालू परिवार एक बार फिर कानूनी और राजनीतिक दबाव में है।उधर, लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे-बेटियां और परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के Rouse Avenue कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले, वहीं मीडिया और राजनीतिक हलकों की निगाहें इस पेशी पर टिकी रहीं।इस मामले में लालू परिवार पहले से ही सीबीआई और ईडी की जांच का सामना कर रहा है। अदालत में पेशी के दौरान सभी ने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया, जबकि राजद समर्थकों ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एक ओर जहां लैंड फॉर जॉब केस ने राजद की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं दूसरी ओर तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच दिखी दूरी और तनाव पार्टी के अंदरूनी हालात को भी उजागर करता है। आने वाले दिनों में इस मामले की सुनवाई और उसके राजनीतिक असर पर सबकी नजर बनी रहेगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
66 %
0.7kmh
100 %
Mon
29 °
Tue
37 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!