नाबालिग का अपहरण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद

थाना श्रीदत्तगंज में नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले अभियुक्त पर सुसंगत धाराओं में पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2026, धारा 137(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित दर्ज कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। उ0नि0 अशोक कुमार मय हमराह टीम कांस्टेबल सन्तोष कुमार एवं महिला कांस्टेबल कोमल रस्तोगी द्वारा फक्कड़दास चौराहा, उतरौला, जनपद बलरामपुर से अभियुक्त रितेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अपहृत नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय, बलरामपुर के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु रवाना किया गया।


