पटना बिहार–

जेल से विधानसभा तक का किया सफर ।

एंबुलेंस से पहुंचे अनंत सिंह ने लिया विधायकी का शपथ ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद ।

बिहार की राजनीति में आज एक असाधारण और प्रतीकात्मक दृश्य देखने को तब मिला, जब मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल में बंद होने के बावजूद विशेष अनुमति पर एंबुलेंस से बिहार विधानसभा पहुंचकर पद एवं गोपनीयता का शपथ लिया। आपको बता दें कि अनंत सिंह इस समय दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। कोर्ट ने उन्हें केवल शपथ ग्रहण के लिए सीमित समय की विशेष अनुमति दी थी, जिसके तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें एंबुलेंस से विधानसभा लाया गया था।
शपथ ग्रहण के बाद अनंत सिंह सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचे। उन्होंने सीएम के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया। यह दृश्य राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। तथा सत्ता व विपक्ष दोनों खेमों में कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।
शपथ ग्रहण के बाद अनंत सिंह ने
मीडिया से बातचीत में कहा, कि
“मैं दुलारचंद यादव हत्याकांड में पूरी तरह निर्दोष हूं। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और न्याय की उम्मीद है।”
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं और कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी बात मजबूती से रखेंगे।

इस दौरान विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
अनंत सिंह का जेल से विधानसभा आकर शपथ लेना और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूना, बिहार की राजनीति में संदेश, संकेत और समीकरणों के नजरिये से अहम माना जा रहा है। यह घटनाक्रम आने वाले दिनों में राज्य की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे सकता है।
बहरहाल, जेल में बंद रहते हुए विधायक पद का शपथ लेना और उसके बाद का यह राजनीतिक दृश्य बिहार की राजनीति के इतिहास में एक बार फिर अलग पहचान के रूप में दर्ज हो गया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
47 %
1.4kmh
5 %
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
41 °
Sat
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!