06-01-026 ( मंगलवार )
अल्मोड़ा (उत्तराखंड प्रदेश )
रिपोर्ट :- अभिजीत झा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा मे अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग अब प्रदेश की युवा पीढ़ी की रगों में दौड़ने लगी है। न्याय मिलने में हो रही देरी से क्षुब्ध होकर अल्मोड़ा की दो बहनों ने राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।’क्या एक आम लड़की की जान इतनी सस्ती है?’कक्षा 10वीं की छात्रा संजना बौड़ाई द्वारा लिखे गए इस पत्र ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। संजना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित करते हुए सीधे सवाल पूछा है कि “क्या VIP लोगों को अपराध करने की छूट है?” पत्र में संजना ने लिखा कि समाज में हो रही बातों और न्याय प्रक्रिया में हो रहे विलंब ने उन्हें और उनकी सहेलियों को अंदर तक विचलित कर दिया है।
संजना ने पत्र में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा:”माननीय राष्ट्रपति महोदया, आप भारत की प्रथम नागरिक होने के साथ-साथ एक महिला और हमारी अभिभावक भी हैं। अंकिता दीदी के साथ जो हुआ, उसके बाद हमें यह डर सताने लगा है कि क्या एक आम लड़की का जीवन इतना सस्ता है? मैं यह पत्र अपने खून से लिख रही हूँ ताकि आप इस मामले की गंभीरता को समझें।”
निष्पक्ष जांच और CBI की मांगछात्राओं ने राष्ट्रपति से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष CBI जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय की तराजू में आम आदमी और VIP के लिए अलग-अलग मानक नहीं होने चाहिए। बेटियों ने राष्ट्रपति से अपील की है कि दोषियों को ऐसी सख्त सजा मिले जिससे भारत माता की हर बेटी सुरक्षित महसूस कर सके।


