HomeUncategorizedगायत्री परिवार के द्वारा आयोजित व्यक्तित्व परिष्कार शिविर का दूसरा दिन हुआ...

गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित व्यक्तित्व परिष्कार शिविर का दूसरा दिन हुआ समाप्त।

   तुलसीपुर (बलरामपुर) गायत्री परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम के आज दूसरे दिन मीनू और श्रीराम भारती द्वारा प्रस्तुत *जीवन बड़ा महान भाइयों जीवन बड़ा महान गीत से व्यक्तित्व परिष्कार शिविर का शुभारंभ हुआ।

बाल संस्कार शाला के संचालक आद नीरज गुप्ता ने उपस्थित बच्चों को जीवन प्रबंधन विषय पर संबोधित किया.
  पल्लवी गुप्ता ने भारत के आदर्श नारी विषय पर बोलते हुए नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और वैदिक धर्म में भी नारियों को सभी शक्तियां प्राप्त हैं, यहां मां लक्ष्मी को धन, मां दुर्गा को शक्ति और मां सरस्वती को विद्या की देवी कहा गया है.
  जिला युवा प्रभारी संदीप जायसवाल ने बच्चों को समाज,परिवार और राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान विषय पर बोलते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का बोध कराया. 
 व्यक्तित्व परिष्कार शिविर तुलसीपुर द्वितीय दिवस के प्रातः कालीन सत्र में आज युवा परिजन अनुरोध पांडे ने उपस्थित छात्र छात्राओं को सोशल मीडिया के बारे में बताते हुए कहा कि इसके सकारात्मक सदुपयोग से शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
 आज बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए.गुलाब चंद भारती ,सुमति गुप्ता,अमित गुप्ता,विजय गुप्ता,अनुरोध पांडेय,ट्रस्टी राजीव गोयल, प्रदीप कुमार गोयल, राकेश मिश्रा,अशर्फी लाल,प्रमोद गोस्वामी,प्रधान रामदीन वर्मा तुलसीपुर शक्तिपीठ के परिव्राजक श्रीराम भारती  जिला समन्वयक श्रद्धेय सत्य प्रकाश शुक्ला  पचपेड़वा के वरिष्ठ परिजन लक्ष्मण गुप्ता और जनपद युवा प्रभारी संदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
66 %
0.7kmh
100 %
Mon
29 °
Tue
37 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!