HomeUncategorizedगायत्री परिवार द्वारा किया गया शिविर का आयोजन।

गायत्री परिवार द्वारा किया गया शिविर का आयोजन।

तुलसीपुर (बलरामपुर) गायत्री परिवार तुलसीपुर ने छात्रों और युवाओं में बढ़ती निराशा, नकारात्मक सोच उदासी और हताशा आदि निवारण को लेकर तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया है जो तुलसीपुर शक्तिपीठ मां भगवती के पावन प्रांगण में चल रहा है. कक्षा आठवीं तक के उत्तीर्ण बच्चे इस शिविर में शामिल हो रहे हैं. शिविर के अंतिम दिवस में छात्र छात्राओं की एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रखी जाएगी।


शिविर का शुभारंभ “हमने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान” नामक आराधना गीत से किया गया। बलरामपुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्टों को तिलक चंदन आदि लगाकर उनका किया गया।
शिविर के प्रथम दिवस के प्रातः कालीन सत्र में आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी की प्रभारी और योग प्रशिक्षिका नीलम वर्मा ने बच्चों को योग करने से जीवन शैली पर पड़ने वाले प्रभाव को बताते हुए योग, साधना और ध्यान के महत्व को बताया।

युवा योग प्रशिक्षक अर्जुन चौरसिया ने भी योग का अभ्यास कैसे करें इस बारे में बताते हुए सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया।

आज जनपद बलरामपुर के श्रद्धेय सतीश मिश्रा, सुनील वर्मा, कृष्ण कुमार कश्यप और डी ए वी कॉलेज बलरामपुर के प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव के साथ स्थानीय तुलसीपुर शक्तिपीठ के परिव्राजक श्री राम भारती जी, जिला समन्वयक श्रद्धेय सत्य प्रकाश शुक्ला, ट्रस्टी राजीव गोयल, प्रदीप गोयल और भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी आद गुलाब चंद भारती की उपस्थिति बच्चों के लिए प्रेरणादायी रहा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
38.2 ° C
38.2 °
38.2 °
16 %
6.3kmh
100 %
Fri
39 °
Sat
44 °
Sun
45 °
Mon
45 °
Tue
43 °

Most Popular

error: Content is protected !!