HomeUncategorizedपरीक्षा से पहले छात्रों को मिला आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा

परीक्षा से पहले छात्रों को मिला आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा

बलरामपुर

बोर्ड परीक्षा से पूर्व छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने एवं उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया।


संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर परीक्षा की तैयारी करने का संदेश देते हुए कहा कि अच्छी तैयारी का आधार अधिक समय नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण अध्ययन होता है।

उन्होंने छात्रों को नियमित अभ्यास, सही रणनीति और आत्मअनुशासन अपनाने की प्रेरणा दी।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से कहा कि किसी से तुलना करने के बजाय स्वयं पर विश्वास रखें और हर दिन बेहतर बनने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कभी निराश न हों, अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहें।
कैरियर मार्गदर्शन के विषय में उन्होंने कहा कि जीवन में हर विद्यार्थी को अपने सपनों और क्षमताओं के अनुसार खुद अपना पथ बनाना होता है।
इस संवाद से विद्यार्थियों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा परीक्षा को लेकर उनका आत्मविश्वास और मनोबल और अधिक सुदृढ़ हुआ।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
47 %
1.4kmh
5 %
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
41 °
Sat
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!