HomeUncategorizedबलरामपुर -

बलरामपुर –

डीएम ने किया चीनी मिल के केमिकल डिवीजन का निरीक्षण

(बलरामपुर)जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा चीनी मिल के केमिकल डिवीजन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केमिकल डिवीजन में संचालित प्रक्रियाओं, सुरक्षा मानकों, रसायनों के भंडारण तथा उनके उपयोग की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने केमिकल डिवीजन में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने रसायनों के सुरक्षित भंडारण, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के पालन एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किए जाने पर विशेष जोर दिया।


निरीक्षण के दौरान डीएम ने केमिकल डिवीजन की कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्पादन गुणवत्ता के साथ-साथ सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग के माध्यम से व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
25.8 ° C
25.8 °
25.8 °
51 %
1kmh
56 %
Tue
37 °
Wed
40 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!