HomeUncategorizedबलरामपुर -

बलरामपुर –

निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का डीएम ने किया गहन निरीक्षण।

निर्माण कार्यों में तेजी, श्रमिक संख्या बढ़ाने व सब-स्टेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।

(बलरामपुर)बलरामपुर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में विकसित हो रहे निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए, ताकि जनपद को शीघ्र एक आधुनिक उच्च शिक्षण संस्थान की सौगात मिल सके।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में अपेक्षित गति न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे विभिन्न भवनों, आंतरिक संरचनाओं एवं सहायक सुविधाओं का कार्य एक साथ तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित विद्युत सब-स्टेशन निर्माण कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने फिनिशिंग कार्यों—जैसे आंतरिक फर्श, प्लास्टर, पेंटिंग, विद्युत फिटिंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं—में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (भवन खंड) सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
19.5 ° C
19.5 °
19.5 °
48 %
3kmh
41 %
Wed
19 °
Thu
29 °
Fri
29 °
Sat
29 °
Sun
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!