बिहार-झारखंड न्यूज डेस्क |
पटना, बिहार |
10-01-026( शनिवार )
रिपोर्ट: अभिजीत झा |
पटना: – बिहार की सियासत में एक बार फिर ‘भारत रत्न’ के सम्मान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बार मांग किसी और के लिए नहीं, बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के लिए उठी है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद के.सी. त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक औपचारिक पत्र लिखकर नीतीश कुमार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजने की सिफारिश की है।समाजवाद का अनमोल रत्न हैं नीतीश: के.सी. त्यागीप्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में के.सी. त्यागी ने नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर और उनके योगदान की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समाजवादी आंदोलन के एक ऐसे ‘अनमोल रत्न’ हैं, जिन्होंने जेपी (जयप्रकाश नारायण), लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के पदचिह्नों पर चलते हुए अपना पूरा जीवन जनसेवा में समर्पित कर दिया है।मांग के पीछे के मुख्य तर्क:त्यागी ने अपने पत्र में नीतीश कुमार की दावेदारी के पक्ष में कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे है | बेदाग राजनीतिक जीवन – दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार का एक भी दाग न होना।सुशासन और विकास | बिहार जैसे राज्य को पिछड़ेपन से निकालकर विकास की मुख्यधारा में लाना।महिला सशक्तिकरण – शराबबंदी और पंचायतों में आरक्षण जैसे साहसिक फैसले।समाजवादी विरासत -जननायक कर्पूरी ठाकुर की विरासत को ईमानदारी से आगे बढ़ाना।सियासी गलियारों में चर्चा तेजनीतीश कुमार को भारत रत्न देने की यह मांग ऐसे समय में आई है जब केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार मजबूती से चल रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि के.सी. त्यागी की इस पहल से बिहार में एक नई बहस छिड़ सकती है। जेडीयू कार्यकर्ताओं में इस मांग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।अब देखना यह होगा कि जेडीयू की इस मांग पर केंद्र सरकार और अन्य राजनीतिक दलों की क्या प्रतिक्रिया होती है।


