Homeराजनीतिश्रद्धेय भाजपा नेता, पुर्व बिहार के उपमुख्यमंत्री स्वःसुशील मोदी जी की...

श्रद्धेय भाजपा नेता, पुर्व बिहार के उपमुख्यमंत्री स्वःसुशील मोदी जी की जयंती समारोह मे कई मंत्री, सांसदों, विधायकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की |

सुशील मोदी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण को याद किया जाएगा |

06-01-026 ( मंगलवार )

रिपोर्ट :- अभिजीत झा स्टेट हेड

बिहार / झारखण्ड न्युज डेस्क

पटना ( बिहार ):- सादगी और ईमानदारी के प्रतीक स्वः सुशील मोदी जी की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री सहित राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि | सुशील मोदी जी के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल मे बिहार की राजनीति के पुरोधा, पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती आज पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राजकीय समारोह के रूप में अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में बिहार की वर्तमान राजनीति के लगभग सभी प्रमुख चेहरे एक मंच पर नज़र आए।प्रमुख दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलिसमारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशील मोदी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी दिवंगत नेता को नमन किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने सुशील मोदी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उनके विचार और मूल्य आज भी बिहार भाजपा और एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसेवा के मार्ग पर निरंतर प्रेरित कर रहे हैं।एनडीए की एकजुटता और शीर्ष नेताओं की उपस्थितिकार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावंगी ने भी शिरकत की। केंद्र और राज्य सरकार के कई दिग्गज मंत्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें शामिल थे :–केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, दानापुर लोकसभा सीट से सांसद रामकृपाल यादव , भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितीन नवीन, पुर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राजीव प्रताप रूडी, केंद्रीय मंत्री सह बेगुसराय जिले के सांसद गिरिराज सिंह, एनडीए के घटक दलों ने भी इस श्रद्धांजलि सभा में अपनी एकजुटता दिखाते हुए शिरकत किया |जिसमे केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा नेता आशुतोष कुमार सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने सुशील मोदी जी के योगदान को याद किया।प्रदेशभर से जुटे कार्यकर्ता और विधायकगण समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों से आए विधायक, विधान पार्षद और बिहार सरकार के लगभग सभी सम्मानित मंत्रियों ने हिस्सा लिया। भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के हुजूम ने यह साबित कर दिया कि सुशील मोदी जी का कद दलगत राजनीति से ऊपर था। नेताओं ने साझा तौर पर कहा कि बिहार के विकास और राज्य के खजाने को सुदृढ़ करने में सुशील मोदी की जो भूमिका रही है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता | “सुशील कुमार मोदी जी का जाना बिहार की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनके द्वारा स्थापित किए गए उच्च आदर्श और राजनीतिक शुचिता हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
12 %
3.5kmh
0 %
Fri
30 °
Sat
31 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!